बागेश्वर, अप्रैल 5 -- कपकोट। कपकोट भराड़ी फुल बाजार से लेकर क्षेत्र में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने रेली निकाली। उन्होंने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इतना ही नहीं चुनाव कार्यालय भी खोल दिया है। जिलाध्यक्ष मनोज जोशी ने कहा कि लोग अब तीसरे विकल्प के रूप में उनकी पार्टी को देख रहे हैं। जहां भी वे लोग जा रहे हैं वहां लोगों का समर्थन मिल रहा है। इस मौके पर संगठन मंत्री भुवन कांडपाल, संजय जोशी, भास्कर बोरा, वरुण चंदोला, करम सिंह, पूरन सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.