रुद्रपुर, अगस्त 3 -- खटीमा, संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के आगामी विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा 15 सितंबर तक कर दी जाएगी। 31 अगस्त तक 30 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों का चयन करने का लक्ष्य रखा गया है। यह जानकारी उक्रांद के संरक्षक एवं पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने सोमवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में जिला कार्यकारिणी की बैठक के दौरान दी। 'मिशन परिवर्तन 2027' के तहत आयोजित बैठक में ऐरी ने कहा कि राज्य गठन के 25 वर्षों में राष्ट्रीय दलों ने दिल्ली से आकर उत्तराखंड को खोखला कर दिया है। राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों ने जिन सपनों के साथ उत्तराखंड की स्थापना के लिए संघर्ष किया था, वे आज भी अधूरे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जनता उक्रांद को सत्ता में आने का अवसर देती है तो हर घर से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी। गरीब प...