रुद्रपुर, नवम्बर 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को गांधी पार्क में पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। जिलाध्यक्ष जीवन सिंह नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांधी पार्क में एकत्रित हुए, जहां श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में कार्यकर्ताओं ने दिवाकर भट्ट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं जिला संरक्षक आनंद सिंह असगोला ने कहा कि दिवाकर भट्ट की उत्तराखंड राज्य आंदोलन में विशेष भूमिका रही। इस दौरान जिला संरक्षक मोहन चंद्र पांडेय, राजेंद्र जोशी, भानू मेहरा, त्रिभुवन कार्की, ठाकुर सिंह बिष्ट, राहुल कांडपाल, सुरेंद्र रावत, भूपेंद्र मेहरा, सुरेंद्र चिलव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.