रुद्रपुर, मार्च 14 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गांधी पार्क में प्रदर्शन कर गैरसैंण जाते समय उक्रांद नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने सरकार से नेताओं की शीघ्र रिहाई की मांग करते हुए राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान स्थायी राजधानी, मूल निवास, जल-जंगल-जमीन और युवाओं के स्थायी रोजगार जैसे जन मुद्दों पर चर्चा और निर्णय की उम्मीद थी, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जिला महामंत्री इंदु बोरा ने कहा कि क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी से लोग परेशान हैं। गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें लग रही हैं और बुकिंग के कई दिन बाद भी उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। जिला संरक्षक राजेंद्र प्रसाद जोशी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.