उक्रांद आगामी विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगा और सरकार बनाएगा: जयप्रकाश
देहरादून, सितम्बर 23 -- मसूरी, संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगा और प्रदेश में सरकार बनाएगा। सरकार न बनने की स्थिति में विपक्ष में बैठकर राज्य हित के लिए संघर्ष करेगा।बुधवार को मसूरी में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उक्रांद के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि उक्रांद लगातार राज्य बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है। जनता अपनी बढ़ती परेशानियों को देखते हुए अब राज्य आंदोलन के शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए उक्रांद को चुनने का मन बना चुकी है। राज्य की जनता जानती है कि यदि कोई उत्तराखंड का सच्चा हितैषी है तो वह उक्रांद ही है और प्रदेश की समस्याओं का समाधान के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.