बागेश्वर, सितम्बर 30 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी ने बुधवार को गरुड़ पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पहाड़ की महिलाओं पर सबसे अधिक जिम्मेदारियां हैं, जबकि सत्तारूढ़ दलों ने अपने हित साधने का काम किया है। जल, जंगल और जमीन की लड़ाई को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ उक्रांद उत्तराखंड को बेहतर बनाने के लिए संघर्ष करेगी। जनकवि गिरीश तिवारी 'गिर्दा' के गीत 'हम लड़ते रैया भुला, हम लड़तै रुला' से कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया। नेगी ने कहा कि उक्रांद आगामी विधानसभा चुनाव में अपने दम पर सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी गठबंधन नहीं करेगी। पूर्व में गठबंधन का अनुभव हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि युवाओं में उक्रांद को लेकर उत्साह है औ...