देहरादून, मई 3 -- फोटो उत्तराखंड क्रांति दल आगामी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी सीटों पर महिला दावेदार उतारेगा। उत्तराखंड आंदोलन में सक्रिय रहीं महिलाओं को उक्रांद से टिकट दिया जाएगा। रविवार को जारी बयान में दल की केंद्रीय महामंत्री एवं महिला प्रकोष्ठ प्रभारी किरन रावत ने कहा कि दल की ओर से जल्दी ही चिंतन शिविर आयोजित किए जाएंगे, इसमें महिलाओं की प्रतिभागिता को लेकर ठोस रणनीति बनाई जाएगी। उत्तराखंड राज्य आंदोलन में भाग लेने वाली महिलाओं, सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र में प्रतिनिधित्व करने वाली मातृशक्ति को विधानसभा चुनाव में उतारा जाएगा। उन्होंने भाजपा को चुनौती दी कि वह भी अपने संगठन में 33 फीसदी सीटों पर महिलाओं को दावेदारी दे। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा और कांग्रेस के झूठे दावे जनता सिरे से नकार देगी। प्रदेश की जनता उत्तराखंड क्रांति दल क...