सिमडेगा, मार्च 30 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के उकौली स्थित तारक बजरंगबली मंदिर में रामनवमी के मौके पर अखंड हरिकीर्तन अष्ट प्रहरि हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। धार्मिक आयोजन में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण शामिल हुए और भक्ति भाव में लीन रहे। कार्यक्रम में तोरपा के पूर्व विधायक कोचे मुण्डा विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की और आयोजन की सराहना की। इस दौरान प्रशासन की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कीर्तन मंडलियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन में बालमुकुन्द सिंह, रामचंद्र बड़ाईक भी शामिल थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में रामानन्द सिंह, आनंद महतो, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, गुनेंद्र सिंह सहित समिति के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।-

हिंदी हिन्दुस्ता...