उरई, जनवरी 7 -- आटा। उकासा स्थित गोशाला में सर्दी शुरू होने के समय कुल 57 गोवंश मौजूद थे। लेकिन वर्तमान में यहां 51 गोवंश रह गए हैं। जिम्मेदारों के अनुसार इस दौरान कुछ गोवंशों की प्राकृतिक कारणों से मौत हुई है। गोशाला में पानी की उपलब्धता है और भूसा दिया जा रहा है। हालांकि सर्दी से बचाव के इंतजामों को और मजबूत करने की जरूरत महसूस की जा रही है। इसकी शिकायतें ग्रामीणों द्वारा कई बार की जा चुकी हैं लेकिन जिम्मेदारों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा। अगर यही हाल रहा तो इसकी मार बेजुबानों पर पड़ेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.