उकसाकर भगाने के आरोप में शिक्षिका पर मुकदमा
जौनपुर, मई 24 -- मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता की मां ने क्षेत्र के एक इंटर कालेज की शिक्षिका पर अपनी पुत्री को भगाने का आरोप लगाया है। पीड़िता मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित शिक्षिका के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दिया है। पीड़िता ने थानाध्यक्ष को दी गई तहरीर में बताया है कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री कक्षा 12वीं पास होने पर टीसी लेने के लिए विद्यालय की अध्यापिका के साथ गई। काफी देर के बाद जब वह नही आई तो पुत्री के मोबाइल फोन पर सम्पर्क किया गया तो बात नही हुई। पुलिस के अनुसार इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.