गिरडीह, फरवरी 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर जिले के सभी पीएम श्री स्कूलों में विद्यालय स्तर पर 5 फरवरी से छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद प्रतियोगिता एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को गिरिडीह प्रखंड के पीएम श्री उउवि धनयडीह गिरिडीह में विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा l इसकी जानकारी नोडल शिक्षक संजीव कुमार ने दी। यह भी बताया कि बच्चों की बुनियाद को मजबूती प्रदान के लिए आनंददायी कक्ष का निर्माण किया गया है। जिसका उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.