उउवि चितरोकुरहा में तीन दिवसीय समर कैंप शुरू
गिरडीह, मई 19 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के उत्क्रमित उच्च विद्यालय चितरोकुरहा में मंगलवार को बच्चों के बीच तीन दिवसीय समर कैम्प का शुभारंभ किया गया। जिसमें खेल के साथ फिटनेस एवं सृजन के संग बचपन विषय पर स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गई। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 12वीं में पढ़नेवाले छात्र-छात्राओं के द्वारा योगाभ्यास, मेढ़क दौड़, मिट्टी तथा पेपर के द्वारा झारखंड से जुड़ी संस्कृति निर्माण से संबंधित गतिविधियां करवायी गयी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद अशफाक आलम के नेतृत्व में तीन दिवसीय कैम्प आयोजित किया गया। मौके पर स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण राय, शिक्षक अजय शंकर, मोहम्मद जमालुद्दीन, गीता कुमारी, परमानन्द कुमार, कृष्णदेव कुमार सिंह, इरफान हुसैन, सुनीता देवी, आईसीटी इंस्ट्रक्टर अनमो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.