बोकारो, दिसम्बर 24 -- खेतको। रांची द्वारा उच्च स्तरीय क्रियाकलाप एवं प्रदर्शन चयन के आलोक में पेटरवार प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय चांपी में मंगलवार को विशेष अभिभावक शिक्षक बैठक की गई। अध्यक्षता चांपी के सचिव सह प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह ने की। शुरुआत नृत्य द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन जिप सदस्य माला कुमारी एवं मुखिया रीता देवी ने किया। चांपी मुखिया प्रतिनिधि सीताराम मुर्मू, पूर्व मुखिया श्रीराम हेम्ब्रम, उप मुखिया प्रतिनिधि शंकर यादव, वार्ड सदस्य सुनील ठाकुर व बुधन महतो की विशेष उपस्थिति रही। अभिभावकों में महानंद महतो, पंचानन सिंह, रंजीत ठाकुर एवं अन्य को शॉल भेंट करते हुए सम्मानित किया गया। रेल, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में विशिष्ट प्रदर्शन एवं प्रत्येक सदन के छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रभारी प्रधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.