मऊ, मार्च 28 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के उन्दुरा स्थित दो सूफी संतों की मजार पर 8 एवं 9 अप्रैल को सालाना उर्स का आयोजन किया जाएगा। उर्स को लेकर तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। इस मौके पर देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचते हैं। मजार के वर्तमान सज्जादा नशीन (मठाधीश) शाह मुहम्मद इज़हार अहमद मोईनी ने बताया कि यहां दो सूफी संतों की मजार स्थित है। इसमें हजरत शाह मुहम्मद मोईनुद्दीन का 78वां तथा हजरत शाह मुहम्मद मुख्तार अहमद साहब का 40वां उर्स मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, गुजरात सहित कई राज्यों से जायरीन यहां पहुंचते हैं और दो दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम में भाग लेते हैं। मजार कमेटी के अध्यक्ष शाह गुलाम मुहम्मद नूरानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.