मऊ, अप्रैल 9 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के उन्दुरा स्थिति दो संतों के मजार पर हर साल की भांति आयोजित दो दिवसीय उर्स के अंतिम दिन गुरुवार को विशाल मेले और मजार पर चादर पोशी के साथ उर्स का आयोजन सम्पन्न हुआ। हजरत शाह मुहम्मद मोईनुद्दीन का 78वां एवं हजरत शाह मुहम्मद मुख्तार अहमद साहब का 40वां उर्स का आयोजन किया गया। इसमें महारष्ट्र, पक्षिम बंगाल, बिहार, मध्य प्रदेश, झाड़खंड, गुजरात सहित कई प्रदेशों से जायरीन सामिल हुए। हिन्दू-मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों ने मजार पर मत्था टेक परिवार के सलामी की दुआ की। उर्स मेले में गुरुवार की सुबह 8 बजे कुरआन ख्वानी के साथ उर्स का शुभारंभ किया गया। 10 बजे मिलाद शरीफ एवं दोपहर एक बजे महफिल शमा(कौवाली) का आयोजन सम्पन्न हुआ। मठाधीश के मठ से चादर का जलूस निकला तथा चादरपोशी की रस्म अदायगी की गई। इ...