पलामू, दिसम्बर 18 -- विश्रामपुर। पलामू जिले के ऊंटारी रोड प्रखंड के नव-निर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्ष रघुवीर चंद्रवंशी के नेतृत्व में गुरुवार को एक प्रतिनिधिमंडल बीडीओ से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए उन्हें अपने मनोनयन की जानकारी दी। नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष ने बीडीओ को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। रघुवीर चंद्रवंशी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। बीडीओ ने प्रखंड के समग्र विकास, पारदर्शिता और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.