चक्रधरपुर, जून 14 -- चक्रधरपुर।चक्रधरपुर प्रखंड के इटिहासा पंचायत के ग्राम उंचीबीता में गार्डवाल निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को विधायक सुखराम उरांव की अनुपस्थिति में प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम ने विधिवत पूजा अर्चना एवं नारियल फोड़कर किया। इटिहासा पंचायत के ग्राम गाजीडीह उंचीबीता नाला में गार्डवाल का निर्माण कार्य होगा। गार्डवाल का निर्माण कार्य लघु सिंचाई प्रमंडल चाईबासा द्वारा 3 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत से की जाएगी। मौके पर विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम ने कहा कि गाजीडीह एवं उंचीबीता के ग्रामीणों द्वारा काफी सालों से गार्डवाल निर्माण की मांग की जा रही थी। जिसके आलोक में विधायक सुखराम उरांव द्वारा योजना को पारित किया गया। योजना पारित होने के बाद उसका विधिवत शिलान्यास किया गया। उन्होंने संवेदक से कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण से ...