नई दिल्ली, जुलाई 13 -- आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ई20 मिश्रित पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया है कि इससे वाहनों के प्रदर्शन पर असर पड़ रहा है, माइलेज घट रहा है और रखरखाव का खर्च बढ़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि लोगों को ई20 और सामान्य पेट्रोल के बीच विकल्प दिया जाए। केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली के एक वाहन सर्विस सेंटर और बाद में एक पेट्रोल पंप का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मैकेनिकों और वाहन मालिकों से बातचीत कर उनके अनुभव जाने।सर्विस सेंटरों में बढ़ी शिकायतें: केजरीवाल केजरीवाल ने दावा किया कि सर्विस सेंटरों पर बड़ी संख्या में ऐसे वाहन पहुंच रहे हैं जिनमें ईंधन प्रणाली से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि कुछ मैकेनिकों ने बताया कि पहले वाहन मुख्य रूप...