नई दिल्ली, अगस्त 2 -- आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ई20 पेट्रोल नीति को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मांग की कि देश के सभी पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को शुद्ध पेट्रोल और ई20 दोनों का विकल्प दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि ई20 की कीमत शुद्ध पेट्रोल से कम होनी चाहिए तथा पेट्रोल का दाम 84 रुपये प्रति लीटर से नीचे लाया जाना चाहिए। केजरीवाल ने ये बातें दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित पार्टी के 'नेशनल टाउन हॉल अगेंस्ट ई20' कार्यक्रम में कहीं। पार्टी के अनुसार इस कार्यक्रम में ऑनलाइन और ऑफलाइन मिलाकर सात लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया।केंद्र की ई20 नीति पर सवाल केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोगों पर जबरन ई20 पेट्रोल थोप रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकार को यदि ई20 पर भरोसा है...