ई. कुमार शैलेन्द्र और बुलो मंडल के मंत्री बनने पर वैशाली चौक पर जश्न
भागलपुर, मई 9 -- नवगछिया, निज संवाददाता। बिहार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में नवगछिया संगठन जिला के दो दिग्गज नेताओं को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी मिलने से पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है। बिहपुर विधायक इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र को पथ निर्माण मंत्री और गोपालपुर विधायक शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल को ऊर्जा मंत्री बनाए जाने की खुशी में आज स्थानीय वैशाली चौक पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ताओं द्वारा विजय उत्सव मनाया गया। नगर के हृदय स्थल वैशाली चौक से शहीद टोला चौक तक जुलूस में एनडीए कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते नजर आए। जश्न के माहौल में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और राहगीरों के बीच मिठाई बांटकर अपनी खुशी का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.