हाजीपुर, अप्रैल 29 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता नगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को जौहरी बाजार के पास वाहन जांच के दौरान एक ई-रिक्शा से 60 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर सोनपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर निवासी रामदयाल दास का पुत्र अविनाश कुमार बताया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। - घनश्याम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...