कानपुर, मई 1 -- कानपुर देहात, संवाददाता। भोगनीपुर कस्बे में ओवरब्रिज के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में ई-रिक्शा सवार दो मासूमों सहित नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गंभीर हालत में पुखरायां सीएचसी लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनको मेडिकल कालेज अकबरपुर रेफर कर दिया गया।सिकंदरा थाना क्षेत्र के ऊमरपुर गांव के राम बाबू की पत्नी कमला देवी अपनी शादीशुदा पुत्रियों अकोढी गांव की अनीता व पुखरायां में रह रही सेल्हूपुर गांव की विनीता देवी के अलावा विनीता के बच्चों के साथ कालपी में इटौरा गांव के अपने रिश्तेदार गंगाराम की पुत्री की शादी में शामिल होने गईं थी। शुक्रवार को वहां से सभी लोग ई-रिक्शा से वापस आ रहे थे। भोगनीपुर ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटने से चालक तरीकुल्ला...