किशनगंज, मार्च 18 -- किशनगंज। किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के पानीसाल स्थित घर के बाहर ई -रिक्शा की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़ित ई -रिक्शा चालक मोहम्मद फरमुद अंसारी ने मंगलवार को सदर थाना में आवेदन देकर ई -रिक्शा चोरी की बरामदगी की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन के अनुसार रोज की तरह 15 मार्च को भी देर शाम में ई -रिक्शा लेकर घर के पास पहुंचा। ई -रिक्शा को घर के बाहर लगा कर इफ्तार करने घर के अंदर चला गया। जब बाहर आया तो देखा ई -रिक्शा गायब था। गायब ई -रिक्शा को लेकर काफी खोजबीन की गई। लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद सदर थाना में ई -रिक्शा चोरी की शिकायत दर्ज करवाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.