ई- रिक्शा चालक को पीट कर किया घायल
मुरादाबाद, मई 27 -- बहादुरपुर गांव के रहने वाले बंटी उर्फ अमित ने कोतवाली में मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे के मुताबिक वह अपना ई-रिक्शा बिलारी मिल से जमालपुर अड्डे तक सवारी ढोने के लिए चलाते हैं। 25 मई को दोपहर 1 बजे ई रिक्शा में सवारी बैठाकर जमालपुर अड्डे पर गए थे, जहां पर पप्पन उर्फ विपिन, अर्जुन पुत्र रमेश निवासी जमालपुर गाली गलौज करने लगे, जब गाली देने से मना किया,तो लात घूसों और लाठी- डंडों से बुरी तरह से मारापीटा, वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह से बचाया, अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- रंजिश में युवक और उसके दोस्त पर जानलेवा हमला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.