किशनगंज, अप्रैल 4 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के पश्चिमपाली चौक स्थित एक क्लिनिक के बाहर ई -रिक्शा की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़ित ई -रिक्शा चालक संदीप कुमार मंडल ने गुरुवार को किशनगंज सदर थाना में आवेदन देकर ई -रिक्शा चोरी की प्राथमिकी दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार ई -रिक्शा चालक 30 मार्च को ई -रिक्शा लेकर पश्चिमपाली चौक के पास पहुंचा। ई -रिक्शा को एक क्लिनिक के बाहर लगाया था। थोड़ी देर बाद देखा ई -रिक्शा गायब थी। गायब ई -रिक्शा को लेकर काफी खोजबीन की गई।लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद सदर थाना मेंई -रिक्शा चोरी की प्राथमिकी दर्ज करवाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...