ई- बसों के सुगम सफर का आनंद ले सकेंगे यात्री, ट्रायल आज
अयोध्या, अप्रैल 17 -- अयोध्या, संवाददाता। परिवहन निगम की वातानुकूलित ई- बसों से धार्मिक नगरी अयोध्या से प्रयागराज, काशी, गोरखपुर और लखनऊ के सुगम सफर के इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है। अब ई- बसों के संचालन के लिए परिवहन निगम ने रूट और किराए का निर्धारण कर दिया है। शनिवार को लखनऊ और प्रयागराज रूट पर ई- बसों का ट्रायल किया जाएगा। ई-बसों के संचालन से मुसाफिरों को सफर में काफी राहत मिलेगी। परिवहन निगम अयोध्या डिपो को धार्मिक स्थल और राजधानी लखनऊ से जोड़कर यात्रियों के सुगम सफर के लिए 52 सीटर वातानुकूलित 20 ई- बसों की सौगात जनवरी माह में मिली थी। यह भी पढ़ें- एयरपोर्ट से इंजीनियरिंग कॉलेज तक ई-बसें चलेंगी ई- बसें अयोध्या धाम बस स्टेशन पर खड़ी रहीं और कुछ औपचारिकताएं पूरी न होने की वजह से संचालन में तीन माह लग गया, हालांकि अब सभी ई- बसों का पंजीयन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.