संतकबीरनगर, फरवरी 28 -- संतकबीरनगर। बखिरा पुलिस ने झपट्टारी मामले में बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया। बखिरा क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी रामकिशुन यादव पुत्र रामजीत यादव के नाम से ई एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसमें आरोप है कि वादी मुकदमा 18 फरवरी को सामान लेकर आते समय रमवापुर की तरफ से बाइक सवार 02 व्यक्ति उसकी मोबाइल और पर्स छीन कर भाग गए। एसओ सतीश सिंह ने बताया कि विवेचना से पता चला है कि वादी मुकदमा रामकिशुन यादव दो महीने से अग्निवीर की ट्रेनिंग कर रहा है। उसके साथ और उसके परिवार के साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। किसी ने रामकिशुन के नाम से फर्जी आवेदन पत्र के जरिए झपट्टेमारी का केस दर्ज करा दिया है। पुलिस जांच क रही है कि झूठा केस दर्ज कराने वाला कौन व्यक्ति है। विवेचना से पता लगा कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.