ई-स्टांप पंजीकरण के विरोध में वकीलों का धरना चौथे दिन भी जारी
मुजफ्फर नगर, जून 20 -- मुजफ्फरनगर प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई ई-स्टांप पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में वकीलों, दस्तावेज लेखकों और स्टांप विक्रेताओं का धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। उप निबंधक कार्यालय परिसर में प्रदर्शनकारियों ने सरकार के निर्णय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि जब तक सरकार अपना निर्णय वापस नहीं लेती, तब तक अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा।धरने के चलते जनपद की चारों तहसीलों के उप निबंधक कार्यालयों में पंजीकरण कार्य लगभग पूरी तरह प्रभावित रहा। रजिस्ट्री और अन्य दस्तावेजों के पंजीकरण नहीं होने से आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आंदोलनकारियों का कहना है कि नई व्यवस्था से दस्तावेज लेखकों, स्टांप विक्रेताओं और अधिवक्ताओं के रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। यह भी पढ़ें- ई-स्टांप पंजीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.