नई दिल्ली, मार्च 20 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। शास्त्री पार्क इलाके में शुक्रवार सुबह चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। सूझबूझ दिखाते हुए सवार ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। आग की लपटें तेज होने से पास खड़ी कार भी चपेट में आने से बाल-बाल बची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी सवार सुबह किसी काम से निकला था। इलाके से गुजरते समय स्कूटी से धुआं निकलता देख उसने तुरंत वाहन रोककर दूरी बना ली। कुछ ही पलों में स्कूटी धू-धू कर जलने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.