ई-सिम के नाम पर ठगे थे 1.51 करोड़, एसटीएफ ने 1.45 करोड़ बचाए
देहरादून, जुलाई 28 -- एसटीएफ ने साइबर ठगों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए एक पीड़ित के 1.45 करोड़ रुपये बचा लिए। ई-सिम एक्टिवेट करने का झांसा दे साइबर ठगों ने पीड़ित से 1.51 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की थी। पीड़ित ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम 1930 पर शिकायत की।। जिससे रकम होल्ड हो गई। एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 27 जुलाई को ऊधमसिंहनगर के दिनेशपुर निवासी स्वरूप सिंह ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने बैंकिंग आईडी दोबारा चालू करने और ई-सिम जारी करने का झांसा देकर उनके साथ 1.51 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी से सावधान रहें : एसपी नूंह शिकायत मिलते ही 1930 कंट्रोल रूम की टीम तत्काल हरकत में आई और संबंधित बैंकों व अन्य एजेंसिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.