नोएडा, मई 8 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-113 थाने की पुलिस ने प्रतिबंधित ई-सिगरेट की बेचने के आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 37 ई-सिगरेट और 600 रुपये बरामद हुए। आरोपी की पहचान प्रतापगढ़ निवासी रविंद्र कुमार चौरसिया के रूप में हुई। वर्तमान में वह सर्फाबाद गांव में परिवार के साथ रहता है। पुलिस के अनुसार आरोपी दिल्ली से ई-सिगरेट लाकर नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में बेचता था। थाना प्रभारी ने बताया कि गुरुवार रात पुलिस टीम सेक्टर-77 सब्जी मंडी से सेक्टर-78 की ओर गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अंतरिक्ष फोरेस्ट सोसाइटी कट के पास एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। यह भी पढ़ें- स्मैक के साथ एक गिरफ्तार घेराबंदी कर पकड़े जाने पर उसके थैले से कई ब्रांड की 37 ई-सिगरेट बरामद हुईं। आरोपी सेक्टर-75 में पान की द...