ई-साक्ष्य पोर्टल से जुड़ीं 10,797 एफआईआर, डिजिटल विवेचना में पुलिस अव्वल
महाराजगंज, जुलाई 1 -- महराजगंज, निज संवाददाता। अपराधों की विवेचना को तकनीक आधारित व साक्ष्य केंद्रित बनाने की दिशा में महराजगंज पुलिस ने बड़ा कदम बढ़ाया है। जिले में 1 जुलाई 2024 से अब तक दर्ज 11 हजार 511 एफआईआर में से 10 हजार 797 को ई-साक्ष्य पोर्टल से लिंक कर दिया गया है। वहीं घटनास्थल से जुड़े 15 हजार 937 सीन आइडेंटिफिकेशन डेटा (एसआईडी) तैयार किए गए। इनमें से 15 हजार 386 को संबंधित एफआईआर से जोड़ दिया गया है। अब साक्ष्यों से छेड़छाड़ संभव नहीं होगी। डिजिटल निगरानी से जांच अधिक मजबूत होगी。
जानें क्या है ई-साक्ष्य पोर्टल ई-साक्ष्य पोर्टल के माध्यम से घटनास्थल की फोटो, वीडियो व अन्य डिजिटल साक्ष्यों का सुरक्षित रिकॉर्ड तैयार किया जाता है। इससे साक्ष्यों की चैन ऑफ कस्टडी सुरक्षित रहती है, छेड़छाड़ की आशंका नहीं होती है। इससे विवेचना अधिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.