गाज़ियाबाद, जून 23 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस लाइंस स्थित परमजीत हॉल में ई-साक्ष्य मॉनिटरिंग डैशबोर्ड पर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अधिकारियों को ई-साक्ष्य ऐप के उपयोग, डिजिटल साक्ष्यों के संरक्षण और उनकी निगरानी की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि एक जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के तहत विवेचना में वैज्ञानिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को विशेष महत्व दिया गया है। इसी उद्देश्य से भारत सरकार ने ई-साक्ष्य ऐप विकसित किया है, जिसके माध्यम से घटना स्थल पर एकत्र किए जाने वाले साक्ष्यों को डिजि...