आजमगढ़, जून 4 -- आजमगढ़। जनपद में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए संचालित ई-संजीवनी सेवा के अंतर्गत माह मई में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की गई है। जनपद के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों एवं स्वास्थ्य उपकेंद्रों द्वारा कुल 54,208 ऑनलाइन परामर्श प्रदान किए गए। जनपद का प्रतिदिन औसत प्रदर्शन 4.8 परामर्श प्रति स्वास्थ्य इकाई रहा, जो कि राज्य औसत 4.7 से अधिक है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा ने इस उपलब्धि पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद के स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत और समर्पण के कारण आजमगढ़ ने राज्य औसत से बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि ई-संजीवनी सेवा ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को उनके निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर ही विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बन रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...