महाराजगंज, अप्रैल 7 -- महराजगंज, निज संवाददाता। ई-संजीवनी सेवा को लेकर सोमवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक हुई। डिप्टी सीएमओ ने कहा कि सीएचओ को हर माह ई-संजीवनी सेवा का लक्ष्य पूरा करना है। लक्ष्य पूरा नहीं होने पर संबंधित सीएचओ के खिलाफ कार्रवाई तय है।ई-संजीवनी नोडल व डिप्टी सीएमओ डॉ. वीरविक्रम सिंह ने कहा कि सीएचओ को हर माह 125 मरीजों को ई-संजीवनी सेवा का लाभ दिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। लेकिन अधिकांश सीएचओ का लक्ष्य पूरा नहीं हो रहा है। इससे जिले का लक्ष्य प्रभावित हो गया है। उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठक में इस तरह की कमी मिलने पर संबंधित सीएचओ के खिलाफ कार्रवाई तय है। कार्रवाई से बचने के लिए सीएचओ हर हाल में लक्ष्य पूरा कर लें। बैठक डीपीएम नीरज सिंह, डीसीपीएम संदीप पाठक, राधिका मणि, दीक्षा सचान, राधेश्याम मल्लाह, यशोदा ...