पाकुड़, अप्रैल 8 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। पाकुड़ जिला अंतर्गत ई-संजीवनी दूरचिकित्सा परामर्श सेवा में दिन-प्रतिदिन उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। सुदृढ़ नेतृत्व एवं बेहतर समन्वय के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) द्वारा सराहनीय उपलब्धि हासिल की गई है। दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में भी लोगों को निरंतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आमजन को घर के समीप ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा परामर्श मिल रहा है। पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य स्तर पर चयनित टॉप-10 सीएचओ में पाकुड़ जिले के 4 सीएचओ शामिल रहे। इनमें एससी फतेहपुर, एससी धरमपुर, एससी रोलाग्राम, एससी सुरमा के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर उपायुक्त मनीष कुमार ने सिवि...