चाईबासा, अक्टूबर 7 -- चाईबासा, संवाददाता। डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में पश्चिमी सिंहभूम ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि अपने नाम की है। सितंबर-2026 माह में ई-संजीवनी टेली-कंसल्टेशन सेवा के बेहतर संचालन के आधार पर पश्चिमी सिंहभूम जिला सूबे में दूसरे स्थान पर रहा। इस अवधि में जिले के 16,247 मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त कर इस सेवा का लाभ उठाया। इस उपलब्धि के पीछे जिला प्रशासन के मार्गदर्शन, स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों तथा विशेष रूप से आयुष्मान आरोग्य मंदिरों एवं स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही। उपायुक्त मनीष कुमार ने इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि डिजिटल तकनीक के माध्यम से गुणवत्तापूर...