चाईबासा, अगस्त 7 -- - जुलाई माह में 19,340 लोगों ने प्राप्त किया विशेषज्ञ चिकित्सकों का ऑनलाइन परामर्श, चाईबासा। डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में पश्चिमी सिंहभूम ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि अपने नाम की है। जुलाई 2026 माह में ई-संजीवनी टेली-कंसल्टेशन सेवा के उत्कृष्ट संचालन के आधार पर पश्चिमी सिंहभूम जिला पूरे झारखंड राज्य में प्रथम स्थान पर रहा। इस अवधि में जिले के 19,340 मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त कर इस सेवा का लाभ उठाया।

उपायुक्त की प्रतिक्रिया उपायुक्त मनीष कुमार ने इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि डिजिटल तकनीक के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। ई-संजीवनी सेवा ने दूरस्थ एवं ग्राम...