चाईबासा, मार्च 13 -- गुवा, संवाददाता। वेल-डन फ्यूचर एकेडमी, बड़ाजामदा में आज ई-श्रम और प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (पीएमएसवाईएम) योजना को लेकर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के लाभ, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए उपलब्ध सामाजिक सुरक्षा योजनाओं व प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को भविष्य में पेंशन सहित कई सामाजिक सुरक्षा लाभ मिल सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान इच्छुक लोगों का नामांकन स्थानीय सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) की सहायता से कराया गया। शिविर में उपस्थित लोगों ने योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पंजीकरण के प्रति रुचि दिखाई। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. बिनोद कुमार (सीएमओ, सेंट्रल हॉस्पिटल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.