ई श्रमिक पंजीकरण नवीनीकरण करने की तिथि बढ़ी
गाज़ियाबाद, मई 15 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। श्रमिकों के पंजीकरण नवीनीकरण की तिथि बढ़ाकर अब 30 मई कर दी गई। उप श्रम आयुक्त अनुराग मिश्र ने बताया कि श्रमिकों को अपना श्रमिक पंजीकरण 30 मई तक अपडेट कराना होगा। पहले यह तिथि 15 मई थी, अब इसको बढ़ाया गया। पंजीकरण को अपडेट न कराने पर निष्क्रिय सूची में डाल दिया जाएगा। इसके बाद सुविधाओं का लाभ नहीं मिलेगा। लाभार्थी जन सेवा केंद्र पर जाकर पंजीकरण के नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.