ई शिक्षा पोर्टल पर बच्चों के कम दाखिले से विभाग चिंतित
मोतिहारी, मई 27 -- अरेराज, निसं। ई शिक्षा कोष पोर्टल पर अपेक्षाकृत कम बच्चों के नामांकन को लेकर विभाग सक्रिय हो गया है। नामांकन सहित समग्र शिक्षा कार्यक्रम अन्तर्गत अन्य बिंदुओं पर चर्चा व समीक्षा के लिए अरेराज प्रखंड अधीन सभी प्रधानाध्यापक व टोला सेवक तालिमी मरकज स्वयं सेवक की बैठक बुधवार को स्थानीय सोमेश्वर प्लस टू विद्यालय के सभागार हुई। बैठक के संदर्भ में डीईओ राजन कुमार गिरि ने कहा कि शिक्षा कोष पर पिछले सत्र की अपेक्षा नए सत्र में अपेक्षाकृत कम बच्चों का नामांकन होने पर चर्चा की गई है । इतना ही नहीं नामांकन सहित समग्र शिक्षा अंतर्गत अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई और समीक्षा उपरांत आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। बैठक की अध्यक्षीय संबोधन में बीईओ अरेराज विनय कुमार तिवारी ने कहा कि सभी प्रधानाध्यापक समय से विद्यालय का संचालन सुनिश्चित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.