ई शिक्षा कोष पोर्टल पर फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने वाले 56 शिक्षकों का कटेगा वेतन
पूर्णिया, जुलाई 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। ई शिक्षा कोष पोर्टल पर फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने वाले 56 शिक्षकों का वेतन जुलाई माह में कटेगा। इस संदर्भ में डीईओ रविन्द्र कुमार प्रकाश ने कार्यालय आदेश जारी कर दिया है। जारी कार्यालय आदेश में जिक्र किया है कि सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से 21 मई को ई-शिक्षा कोष पर फर्जी रूप से उपस्थिति दर्ज कर अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों की वास्तविक स्थिति से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु निदेशित किया गया था। सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन के समीक्षोपरान्त 21 मई को ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर कुल 56 शिक्षक फर्जी रूप से मार्क ऑन ड्यूटी उपस्थिति दर्ज कर अनाधिकृत रूप से विद्यालय से अनुपस्थित पाये गये। इसके आलोक में 21 मई को ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर फर्जी रूप से उपस्थिति दर्ज कर अनाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.