ई-शिक्षा कोष पर हाजिरी दर्ज नहीं करने पर होगी कार्रवाई
आरा, अगस्त 6 -- आरा, हिप्र.। मध्याह्न भोजन योजना से संबंधित विद्यार्थियों की उपस्थिति ई-शिक्षा कोष पर दर्ज नहीं करने पर संबंधित हेडमास्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। इस संबंध में निदेशक मध्याह्न भोजन योजना ने डीपीओ एमडीएम को निर्देश दिया है। ई-शिक्षा कोष पर स्कूल के हेडमास्टर व प्रभारी की ओर से सुबह 11 बजे तक विद्यार्थियों की उपस्थिति व मध्याह्न भोजन से लाभान्वित बच्चों की संख्या दर्ज करना है। हेडमास्टर की ओर से सुबह 11 बजे के बाद विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज की जाती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी है। मालूम हो कि ई-शिक्षा कोष मॉडयूल में मध्याह्न भोजन योजना से संबंधित विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए मोबाइल ऐप क नया वर्जन का उपयोग किया जाना है। इसे गूगल के प्ले स्टोर पर अपलोड कर दिया गया है। इसके माध्यम से सभी हेडमास्टर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.