ई शिक्षा कोष का नया वर्जन अपडेट करने का निर्देश
दरभंगा, अगस्त 8 -- दरभंगा। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों को ई-शिक्षा कोष मोबाइल एप का नवीनतम वर्जन तत्काल अपडेट करने का निर्देश जारी किया है। विभाग ने कहा है कि एप के पुराने संस्करण के कारण मॉड्यूल के संचालन में तकनीकी समस्याएं आ रही हैं, इसलिए सभी उपयोगकर्ता नए वर्जन का उपयोग सुनिश्चित करें। जारी पत्र के अनुसार, ई-शिक्षा कोष मोबाइल एप का नया वर्जन गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध करा दिया गया है। सभी संबंधित शिक्षकों एवं कर्मियों को इसे डाउनलोड अथवा अपडेट कर निर्धारित कार्यों का निष्पादन करने को कहा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नए संस्करण के उपयोग से मॉड्यूल की कार्यक्षमता बेहतर होगी तथा तकनीकी त्रुटियों का समाधान होगा।पत्र यह भी पढ़ें- ई-शिक्षाकोष मॉड्यूल में अब सुबह 11 बजे तक दर्ज करनी होगी मध्याह्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.