पटना, अप्रैल 8 -- ई-शिक्षा कोष पोर्टल और मध्याह्न भोजन योजना के लिए जिलों से प्राप्त छात्र-छात्राओं के आंकड़ों में अंतर ने एमडीएम निदेशालय की चिंता बढ़ा दी है। बिहार के सरकारी स्कूलों में दो पोर्टलों ई-शिक्षाकोष और ऑनलाइन एमआईएस पर पहली से आठवीं तक के कक्षा में नामांकित बच्चों के आंकड़ों में अंतर सामने आया है। कई जिलों ने निदेशालय को बताया है कि उनके द्वारा ऑनलाइन एमआईएस में नामांकन ई-शिक्षाकोष के आधार पर अपडेट तो कर दिया गया है, लेकिन विद्यालयों में वास्तविक छात्र संख्या ई-शिक्षाकोष से अधिक होने से अतिरिक्त छात्रों को एमआईएस में दर्ज नहीं किया जा सका है, जिससे कई छात्र जो ई-शिक्षा कोष पर दर्ज नहीं हैं वह एमडीएम के लाभ से वंचित हो रहे हैं। मालूम हो कि निदेशालय के पिछले पत्र के अनुसार एमडीएम की राशि का भुगतान ई-शिक्षाकोष नामांकन के आधार पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.