ई-शिक्षाकोष से होगी शिक्षकों की हर गतिविधि पर नजर फर्जी उपस्थिति पर अब नहीं मिलेगी राहत
कटिहार, जुलाई 25 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सरकारी विद्यालयों में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर विद्यालय से गायब रहने वाले शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों पर अब शिक्षा विभाग की नजर और सख्त हो गई है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने तथा लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला शिक्षा विभाग ने ई-शिक्षाकोष एप पर दर्ज उपस्थिति की गहन निगरानी का निर्णय लिया है। इसके लिए अनुमंडलवार विशेष मॉनिटरिंग टीम गठित की जा रही है, जो संदिग्ध उपस्थिति वाले शिक्षकों की नियमित जांच करेगी। जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार अब केवल ऑनलाइन हाजिरी दर्ज कर देना पर्याप्त नहीं होगा। ई-शिक्षाकोष एप से प्राप्त आंकड़ों का प्रतिदिन और साप्ताहिक विश्लेषण किया जाएगा। जिन शिक्षकों की उपस्थिति संदिग्ध मिलेगी या जिनके विरुद्ध विद्यालय में अनुपस्थित रहने की शिकायत प्राप्त होगी, उनकी माहवार उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.