ई-शिक्षाकोष में फर्जी हाजिरी का खेल, 21 शिक्षकों से जवाब-तलब
कटिहार, अगस्त 18 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर बड़ी अनियमितता सामने आई है। जुलाई 2026 की समीक्षा में 21 शिक्षकों द्वारा विद्यालय में मौजूद नहीं रहने के बावजूद विभिन्न स्थानों से 'मार्क ऑन ड्यूटी' के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने का मामला पकड़ा गया है। इसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) राहुल चन्द्र चौधरी ने सभी संबंधित शिक्षकों से दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण तलब करते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। जारी कार्यालय आदेश के अनुसार तकनीकी जांच में पाया गया कि संबंधित शिक्षकों ने विद्यालय में उपस्थित हुए बिना दूसरे शहरों और राज्यों से ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज की। कई शिक्षकों की लोकेशन पटना, भागलपुर, खगड़िया, नवादा, पूर्णिया, मालदा, कोलकाता, धनबाद तथा पश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.