बगहा, मई 17 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय ई शिक्षा कोष पर फर्जी हाजिरी बनाने के मामले में रामनगर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) कुमार अनुभव को पत्र भेजकर राजकीय मध्य विद्यालय बेला हरिनगर की शिक्षिका तबस्सुम आरा खातून के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। यह कार्रवाई ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर गलत ढंग से उपस्थिति दर्ज करने तथा विभाग को गुमराह करने के आरोप में की गई है। बीईओ द्वारा भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि पूर्व में जारी स्पष्टीकरण के आलोक में शिक्षिका ने जवाब प्रस्तुत किया था। जांच के दौरान पाया गया कि जनवरी 2026 में शिक्षिका ने पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण में रहने का दावा किया, जबकि ई-शिक्षाकोष पर 6 जनवरी से 9 जनवरी तक विद्यालय परिसर दर्शाते हुए एक ही फोटो अपलोड की गई थी। यह भी...