बिहारशरीफ, मई 9 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिला के सभी स्कूलों में शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों (एचएम) को ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपनी उपस्थिति बनाना अनिवार्य है। इसके साथ ही वे स्कूल छोड़ने का समय भी अपनी उपस्थिति उसमें दर्ज करेंगे। लेकिन, कई शिक्षक व एचएम इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इसे लेकर रहुई प्रखंड के दुलचंदपुर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्यामू कुमार व अंडवस मध्य विद्यालय के शिक्षक विनय कुमार सिंह से शोकॉज किया गया है। शिक्षा विभाग के स्थापना डीपीओ आनंद शंकर ने बताया कि बार बार चेतावनी के बाद लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि ई-शिक्षाकोष की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। यह भी पढ़ें- 20 मई तक ई-शिक्षाकोष अपडेट करने का अल्टीमेटम संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.