बेगुसराय, अप्रैल 29 -- भगवानपुर, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज करने में लापरवाही को लेकर शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने ऐसे प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित तिथि का वेतन रोकने की चेतावनी दी है। बीईओ द्वारा 29 अप्रैल के जारी पत्र के अनुसार अप्रैल 2026 के उपस्थिति रिकॉर्ड की समीक्षा में 191 शिक्षकों द्वारा हाजिरी नहीं लगाने या विलंब से दर्ज करने का मामला सामने आया है। बीईओ ने बताया कि पूर्व में सभी विद्यालयों को ई-शिक्षाकोष पोर्टल से उपस्थिति विवरणी का मिलान कर कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन कई प्रधानाध्यापकों ने बिना मिलान किए ही रिपोर्ट जमा कर दी। यह भी पढ़ें- बिना स्वीक...